केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के CM हाउस पहुंचने पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने किया स्वागत, साय ने ट्वीट कर कहा- अतिथि देवो भवः

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के CM हाउस पहुंचने पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने किया स्वागत, साय ने ट्वीट कर कहा- अतिथि देवो भवः

रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौर पर हैं. इस दौरान वे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी कौशल्या साय ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया. सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.
मुख्यमंत्री साय ने पोस्ट में लिखा है कि अतिथि देवो भवः… केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया. मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया. @राजनाथ सिंह.

Business