चक्रधर समारोह में दिखेगी देश की विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक

चक्रधर समारोह में दिखेगी देश की विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक

रायपुर, रायगढ़ में आयोजित किए जा रहे 39वें चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक दिखेगी। समारोह में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार शास्त्रीय नृत्य और लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे।

समारोह में भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी नृत्य के साथ-साथ असमिया नृत्य, ओडिशी, मणिपुरी नृत्य विधाओं की मनमोहक प्रस्तुति होगी। पद्मश्री सुश्री हेमा मालिनी, और पद्मश्री देवयानी और मीनाक्षी शेषाद्रि शास्त्रीय नृत्यों की विशेष प्रस्तुति देंगी। असम के कलाकार बिहू नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अपनी लोक कला और संस्कृति दिखाने का अवसर मिलेगा। समारोह में भूपेंद्र बरेठ, श्रीमती पूर्णाश्री राउत, सुश्री दीपान्निता सरकार, पदम् श्री रंजना गौहर, सुश्री जया दीवान, सुश्री धरित्री सिंह चौहान, श्री शैंकी सिंह, श्री गजेंद्र पंडा, सुश्री आर्या नंदे, सुश्री नित्या खत्री, श्रीमती बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिरदार, सुश्री सौम्या नामदेव, सुश्री विधि सेन गुप्ता, सुश्री दीपमाला सिंह, उपासना भास्कर की प्रस्तुति भी होगी।

Chhattisgarh