20 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस को आशीष शिंदे की तलाश

20 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस को आशीष शिंदे की तलाश

सूत्रोंके अनुसार दिल्ली के व्यापारी से राज्य में काम दिलाने को लेकर 20 करोड़ की ठगी के मामले में रायपुर पुलिस रवि चोरहा उर्फ आशीष शिंदे को तलाश रही है।

सूत्रोंके अनुसार दिल्ली के व्यापारी से राज्य में काम दिलाने को लेकर 20 करोड़ की ठगी के मामले में रायपुर पुलिस रवि चोरहा उर्फ आशीष शिंदे को तलाश रही है।सूत्रों के अनुसार कल शिंदे के लोधिपारा निवास से उसके आधा दर्जन लडको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।

शिन्दे का रुतबा ऐसा था की भाजपा की सरकार में भी राजधानी में लोग नेता और मंत्री की बजाय अपना काम करवाने शिंदे के दरबार में हाजिरी लगाया करते थे। यही वजह है की अपने लोगों के बीच कल तक खुद को राजधानी का गृह एवं राजस्व मंत्री बतलाने वाले रवि चोरहा उर्फ आशीष शिंदे के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही की बात लोगों को हजम नही हो रही है।
कांग्रेस शासनकाल में शिंदे पर आधा दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं के साथ मारपीट के आरोप हैं। न्यू शांति नगर निवासी भाजपा नेता मनोज अग्रवाल से लेकर मंडी गेट के भाजपा नेता विक्रम प्रधान पर चाकुओं से जानलेवा हमले तक अनेकों लोग कांग्रेस शासनकाल में शिंदे से पीड़ित रहे हैं।विश्वास घात कर करोड़ों रुपए हड़प रातों रात अमीर बने रवि चोरहा उर्फ आशीष शिंदे के खिलाफ 20 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस युद्ध स्तर पर तलाश कर रही है।इस मामले में शिंदे के पार्टनर एवं गुरु घंटाल बिलासपुर निवासी के के श्रीवास्तव और उसका पुत्र कंचन श्रीवस्ताव मुख्य आरोपी है जो की अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। केके श्रीवास्तव वही शख्स है जिसकी कांग्रेस शासनकाल में तूती बोलती थी।

Chhattisgarh