नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गाँधी जन सरोकारों के मजबूत प्रहरी साबित होंगे  दीपक बैज

नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गाँधी जन सरोकारों के मजबूत प्रहरी साबित होंगे दीपक बैज

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सांसद राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से लोकतंत्र मजबूत हुआ। सरकार की मनमानी पर रोक लगेगी और सदन में गरीब जनता, किसान युवा, मध्यवर्गीय, सभी वर्गों की आवाज बुलंद होगी। संवैधानिक संस्थानों पर नियुक्ति में जो संघ समर्थित लोगों को मनमानी तरीके से बैठाया जाता था वह अब नहीं होगा, संविधान सुरक्षित होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार के मनमानी तानाशाही नीतियां और जन विरोधी कानूनों के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हजारों किलोमीटर से अधिक की यात्रा करके मोदी सरकार के द्वारा उत्पन्न की गई डर भय को खत्म किया है। सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर जो दबाव बनाया जाता था। उसके खिलाफ खड़े हुए हैं हर वर्ग की आवाज़ उठाये है। अब सदन में ज्यादा मजबूती के साथ जो विपक्ष की बड़ी भूमिका जनता के पक्ष में होती है, उसका निर्वहन करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीते 10 साल में मोदी सरकार ने विपक्ष के विरोध को दरकिनार करके चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सदन में जो किसान विरोधी कानून लाया, श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधन किये गये, वन अधिकार अधिनियम में आदिवासी विरोधी प्रावधान थोपे गये उसके साथ और भी जो अनुचित बदलाव किए हैं, जो जनविरोधी विधेयक लाए हैं जिससे देश की जनता परेशान हुई है ऐसे कानूनों पर अब रोक लगेगी। वे सब लोकतंत्र के मर्यादाओं के अनुसार चलेगा, मौलिक अधिकार सुरक्षित होंगे और सत्ताधारी दल मनमानी नहीं कर पायेगा।

Chhattisgarh