महंगाई की वजह से आम आदमी बेहाल है…… इस मुद्दे पर जमकर सियासत भी हो रही हेै…… कांग्रेस ने महंगाई का बेहद अनोखे अंदाज में विरोध किया…… कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में खमतराई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया….. जहां कुछ लोग अर्थी पर लेटे नजर आए……. कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि महंगाई ने आम आदमी की कैसे अर्थी निकाल दी है….. लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है…….. कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, पीएम मन की बात कर रहे हैं…… लेकिन जनता के महंगाई की पीड़ा को नहीं सुन रहे हैं…… इसलिए इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा नेताओं को जगाने की कोशिश की जा रही है……